{"_id":"6a9c56bc2a2ce9558306b57f","slug":"investigation-into-the-death-of-the-sol-banehad-teenager-intensifies-three-more-taken-into-custody-kangra-news-c-399-1-sml1042-520831-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सोल बनेहड़ के किशोर की मौत की जांच तेज, तीन और हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सोल बनेहड़ के किशोर की मौत की जांच तेज, तीन और हिरासत में लिए
Sat, 05 Sep 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। सोल बनेहड़ पंचायत के 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। शनिवार को तीन और युवकों को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले सात युवकों से पूछताछ की जा चुकी है। नए हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
मामले की जांच को गति देने के लिए पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा और बैजनाथ के डीएसपी खुद लंबागांव थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का रिकॉर्ड खंगाला और पुलिस अधिकारियों से अब तक की प्रगति का ब्योरा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि किशोर सुजानपुर से वापस अपर लंबागांव कैसे पहुंचा।
शुक्रवार शाम तक पुलिस को उसके अपर लंबागांव से सुजानपुर जाने की सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी थी, लेकिन वापसी की कड़ी नहीं जुड़ पा रही थी। शनिवार को हिरासत में लिए गए तीन युवकों से पूछताछ के बाद इस टूटी कड़ी को जोड़ने में मदद मिली है।
विज्ञापन
एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में सामने आए तथ्यों को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचा जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और अब सभी की नजरें रविवार को होने वाले पुलिस खुलासे पर टिकी हैं। पुलिस का दावा है कि रविवार शाम तक इस पूरे रहस्य से पर्दा उठ सकता है।
नशे के खिलाफ पंचायतों में सक्रिय होंगी समितियां : एसपी
लंबागांव (कांगड़ा)। युवाओं में नशे के प्रति बढ़ता रुझान अत्यंत चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। नशे के सौदागर छोटी उम्र के बच्चों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए पंचायत और गांव स्तर पर नशा निवारण समितियों को मजबूत कर अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा। यह बात एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने शनिवार को लंबागांव थाने में कही। एसपी ने कहा कि जिले में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने माना कि बड़ा जिला होने और जवानों की अदालती पेशियों व मेडिकल ड्यूटी के कारण फील्ड में पुलिस बल की कमी एक चुनौती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें, उनकी संगत व गतिविधियों पर नजर रखें। संवाद