{"_id":"68b4571e4d7c1d5bcb0d2ca4","slug":"investigation-camp-in-nagari-510-people-examined-35-people-found-to-have-symptoms-of-tuberculosis-kangra-news-c-95-1-kng1002-193405-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगरी में जांच शिविर, 518 की जांच, 35 लोगों में मिले क्षयरोग के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगरी में जांच शिविर, 518 की जांच, 35 लोगों में मिले क्षयरोग के लक्षण
Mon, 01 Sep 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:36 AM IST
विज्ञापन
नगरी में आयोजित टीबी जांच शिविर में जागरूकता को संदेश देते हुए बुजुर्ग। स्रोत: विभाग
धर्मशाला। स्वास्थ्य खंड गोपालपुर के तहत नगरी में रविवार को टीबी उन्मूलन टीम की ओर से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। बारिश और छुट्टी के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने सुबह 6:55 बजे से शिविर शुरू कर शाम 4 बजे तक छाती के एक्सरे किए।
इस दौरान कुल 518 लोगों की जांच की गई, जिनमें 35 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। शिविर के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग जांच करवाने पहुंचे। इससे पहले 15 अगस्त को गुग्गा मंदिर में 471 लोगों, जबकि 27 अगस्त को फतेहपुर के बरोट बनला में 581 लोगों की जांच की गई थी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि सितंबर माह में आयोजित होने वाले शिविरों में एक दिन में 600 से अधिक एक्सरे करने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद