फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Interlock tiles worth lakhs of rupees got uprooted in just one year

Kangra News: एक साल में ही उखड़ीं लाखों की इंटरलॉक टाइलें

Sat, 13 Sep 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Interlock tiles worth lakhs of rupees got uprooted in just one year
गुरुद्वारा रोड़ पर उखड़ी इंटरलॉक टाइलें। संवाद
एक साल में ही उखड़ीं लाखों की इंटरलॉक टाइलें
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी धर्मशाला के गुरुद्वारा रोड पर सफर नहीं आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सड़कों पर लाखों रुपये खर्च कर बिछाई जा रहीं इंटरलॉक टाइल्स दो साल भी नहीं टिक पा रही हैं। कोतवाली के गुरुद्वारा रोड पर एक साल में ही टाइलें उखड़ना शुरू हो गई हैं। कई जगह ये टाइलें ऊबड़-खाबड़ हो गई हैं तो वहीं, कई जगह पर टाइलें उखड़ गई हैं। इस वजह से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से इन टाइलों को दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है, लेकिन इसके तहत किए जा रहे कार्य जवाब देने लगे हैं। अनदेखी और मरम्मत के अभाव में शहर के विभिन्न मार्गों पर बिछाई गईं इंटरलॉक टाइलें उखड़ना शुरू हो गई हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में करीब 23.72 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉक टाइलें विभिन्न सड़कों पर बिछाई गई हैं। ठेकेदार की ओर से गुणवत्ता को दरकिनार कर कार्य किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के साथ लगते गुरुद्वारा रोड पर सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई है। कई जगह टाइलें उखड़ गई हैं तो कई स्थान ऊबड़-खाबड़ हो गई हैं। इस वजह से हादसों का खतरा बढ़ गया है। वहीं डीआईजी कार्यालय के पास भी सड़क की टाइलें उखड़ गई हैं। कई अन्य क्षेत्रों में टाइलों की यही हाल है। स्थानीय लोगों ने भी कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। हैरत की बात तो यह है कि जहां जरूरत नहीं थी, स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने वहां भी इंटरलॉक टाइलें बिछा दीं, जो अब उखड़ना शुरू हो गई हैं। वहीं, धर्मशाला में कई मार्ग ऐसे हैं जो आज तक पक्के नहीं हो पाए हैं। बात करें डीआईजी कार्यालय के ऊपर पुलिस मैदान को जाने वाले रास्ते की तो वहां इंटरलॉक टाइलों की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के गुरुद्वारा रोड में टाइलें उखड़ने का मामला ध्यान में आया है। टाइलों को ठीक करवाने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। - केवल शर्मा, एडीओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed