फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   'Intergenerational Bonding' programme at Bandla ITI

Kangra News: बंदला आईटीआई में 'अंतर पीढ़ीगत जुड़ाव' कार्यक्रम

Thu, 16 Apr 2026 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 16 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
'Intergenerational Bonding' programme at Bandla ITI
युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच सामंजस्य बढ़ाने का हुआ प्रयास
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। कल्याण विभाग ने तहसील मुख्यालय के समीप बंदला स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 'अंतर पीढ़ीगत जुड़ाव' कार्यक्रम का आयोजन करवाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की विभिन्न पीढ़ियों, विशेषकर युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाना, वैचारिक दूरी को कम करना और सामाजिक सामंजस्य स्थापित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने की। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी पालमपुर, राजिंद्र सिंह भाटिया और आईसीडीएस की वृत्त पर्यवेक्षक अमिता गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण पीढ़ियों के बीच जो संवादहीनता बढ़ रही है, उसे दूर करना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों ने अपने-अपने अनुभवों और विचारों का आदान-प्रदान किया। तहसील कल्याण अधिकारी राजिंद्र सिंह भाटिया ने विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विभाग के अन्य कर्मचारी, आईटीआई के प्रशिक्षु और क्षेत्र के गणमान्य बुजुर्ग लोग भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed