फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Indora team became winner in Kabaddi Under-19

Kangra News: कबड्डी अंडर-19 में इंदौरा टीम बनी विजेता

Mon, 11 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Indora team became winner in Kabaddi Under-19
रैत (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कुठमा के गांव बैंटलू के बलिदानी सुदर्शन कुमार की याद में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुशील डोगरा मौजूद रहे। आयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमों ने भाग लिया। अंतिम मुकाबले में 200 मीटर दौड़ में शाहपुर के आयुष राणा पहले और जमानाबाद के आयुष कुमार दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 कबड्डी में युवा क्लब इंदौरा की टीम ने शाहपुर की टीम को पराजित किया। अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में युवा क्लब जमानाबाद टीम ने फतेहपुर टीम को हराया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन समारोह पर शहीद की माता कमलेश कुमारी, पिता मदन लाल, महेंद्र, जोगिंदर, सुरेंद्र, संजीव, विशाल, देशराज सहित गांव के कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed