{"_id":"66b926b621411dcf64064e45","slug":"indoor-sports-building-in-kalyada-will-be-inaugurated-soon-pathania-kangra-news-c-95-1-ssml1021-143029-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याड़ा में इंडोर खेल भवन का जल्द होगा लोकार्पण : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याड़ा में इंडोर खेल भवन का जल्द होगा लोकार्पण : पठानिया
विज्ञापन
धर्मशाला। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस के अंतर्गत कल्याड़ा में तीन करोड़ निर्मित इंडोर खेल भवन शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस बबात उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कल्याड़ा में नवनिर्मित इंडोर भवन का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि यह इंडोर भवन बनकर लगभग तैयार है, कुछ औपचारिकताएं शेष हैं, उन्हें पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
इस इंडोर भवन में खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल, फुल जिम एवं बैडमिंटन की सुविधा होगी। इस भवन को आरटीडीसी शिमला की ओर से प्री फेब तकनीकी से बनाया गया है। इस क्षेत्र के युवाओं एवं खेल में रुचि रखने वालों के लिए यह इंडोर भवन मददगार साबित होगा। इस अवसर पर आरटीडीसी के मैनेजर गीता राम, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, कांग्रेस के जिला महासचिव एवं पूर्व प्रधान बलवीर चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी रैत विकास, रजिंद्र वालिया, सम्मू, उप प्रधान सुशील, रेखा शर्मा, पूर्व प्रधान रक्षा देवी, देसराज चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सत्य प्रकाश, नवनीत शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो