{"_id":"68c82eba13b6882da10b4843","slug":"in-the-city-today-kangra-news-c-95-1-ssml1021-195856-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिटी में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिटी में आज
विज्ञापन
आज खास
-- -- -- -- -- -- -
1. मेला: सायर पर्व पर लोक परंपरा उत्सव भेड़े का मेला खनियारा में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
2. शिविर: स्वास्थ्य खंड इंदौरा के तहत भोग्रवां में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
3. कथा : सरस्वती गार्डन सनौरा (सलांगड़ी) में श्रीमद्भागवत कथा सुबह 10 बजे शुरू होगी। इस दौरान पंडित शिव कुमार कथा का वर्णन करेंगे।
4. कथा : पंचायत नौरा में श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक सन्नथ कुमार दास दोपहर बाद दो बजे से सायं पांच बजे तक श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन करेंगे।
5. श्रीमद्भावगत कथा: शीतला महादेव मंदिर टीका वणी योल में कथा व्यास अच्युतानंद शास्त्री दोपहर 1:30 बजे श्रीमद्भावगत कथा का वर्णन करेंगे।
काम की बात
-- -- -- -
बिजली बंद
फतेहपुर: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल फतेहपुर अभिजीत सिंह ने बताया कि उपमंडल के अंतर्गत 11 केवी धमेटा फीडर की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव का कार्य मंगलवार को किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक धमेटा फीडर के अधीन आने वाले गांवों धमेटा, खटियाड़, दियाल, मानगढ़, पोलियां और आसपास के सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। खराब मौसम होने पर या किसी तकनीकी कारण से कार्य पूरा न होने की सूरत में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
बिजली बंद
गुलेर: विद्युत उपमंडल हरिपुर के अंतर्गत 16 सितंबर को 33 केवी देहरा हरिपुर लाइन के जरूरी रखरखाव किया जाएगा। इसके चलते 11 केवी फीडर और उसके अंतर्गत आने वाले गांवों हरिपुर, गुलेर, बासा, महेवा, धनोटू, खैरियां, बौंगता, राहन, बिलासपुर, बनखंडी और गोखरू में बिजली सुबह 9:00 बजे से लेकर सायं कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की है।