फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In five months, 3.5 lakh tourists including 85,000 foreigners visited Kangra Valley

Kangra News: पांच माह में कांगड़ा घाटी में 85,00 विदेशियों सहित पहुंचे 3.5 लाख पर्यटक

Sun, 15 Jun 2025 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Jun 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
In five months, 3.5 lakh tourists including 85,000 foreigners visited Kangra Valley
वीकेंड पर पर्यटकों का धर्मशाला-मैक्लोडगंज की ओर रूख करने के चलते शनिवार को कोतवाली बाजार में लग
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पिछले पांच माह में साढ़े तीन लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। इनमें 8,500 से अधिक विदेशी कांगड़ा घाटी में पहुंचे। मई माह में भारत-पाक बॉर्डर पर तनाव के बाद पर्यटकों की आमद में कमी आई थी, लेकिन इसके बाद से संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी में 54,260 भारतीय पर्यटक कांगड़ा पहुंचे। फरवरी में 45,233 मार्च में 89,633, अप्रैल में 88,967 और मई माह में करीब 80,000 भारतीय पर्यटक पहुंचे हैं। वहीं, जनवरी से अप्रैल तक 8,544 विदेशी पर्यटक भी कांगड़ा पहुंचे। इनमें जनवरी में 777, फरवरी में 1,173, मार्च में 3,392 और अप्रैल में 2,662 विदेशी सैलानी कांगड़ा घाटी में पहुंचे थे। वहीं, मई माह का आंकड़ा विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जुलाई माह के पहले सप्ताह में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिवस के चलते देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी उनके अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है। मैक्लोडगंज में मुख्य तिब्बति बौद्ध मठ में छह जुलाई को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पहले भी विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी, जिनमें अनुयायी विशेष तौर पर शामिल होंगे। ऐसे में कांगड़ा घाटी के पर्यटकों के आंकड़ों में इस माह ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीकेंड पर 90 फीसदी के करीब रही ऑक्यूपेंसी
पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 90 फीसदी तक पहुंची। पंजाब, हरियाणा, जम्मू, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के पर्यटक मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए मैक्लोडगंज पहुंचे। मैदानी क्षेत्रों में गर्मियों की छुट्टियों के चलते वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी मैक्लोडगंज में पर्यटकों की अच्छी आमद रह रही है। वहीं, वीकेंड पर 80 से 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंच रही है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि इस वीकेंड पर करीब 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंची।




जिला में पर्यटकों की आमद में वृद्धि दर्ज की गई है। मई माह में कुछ कमी आई थी लेकिन दोबारा से पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
- विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed