फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If demands are not met, pensioners' agitation will turn violent: Suresh

मांगें पूरी न हुईं तो उग्र होगा पेंशनरों का आंदोलन : सुरेश

Tue, 14 Oct 2025 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 14 Oct 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
If demands are not met, pensioners' agitation will turn violent: Suresh
धर्मशाला/ज्वालामुखी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे। पेंशनरों बार-बार मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पेंशनरों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया नहीं किया तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।
विज्ञापन

वह सोमवार को धर्मशाला में हुई संघर्ष समिति की बैठक में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। जिला संयोजक रविंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 अक्तूबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन और रैली की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यातिथि ने कहा कि जिला कांगड़ा के 18 विभागों के पेंशनर 17 अक्तूबर को सुबह 11:00 बजे शहीद स्मारक के समीप चीलगाड़ी चौक पर एकत्र होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे यहां से कचहरी अड्डा की ओर रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

कचहरी अड्डा में पेंशनरों की मांगों को लेकर समिति के पदाधिकारी और अन्य रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे प्रतिनिधिमंडल डीसी कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपेगा। सुरेश ठाकुर ने यह भी कहा कि कुछ लोग सरकार समर्थक बनकर पेंशनरों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और 14 अक्तूबर को रैली निकालकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ की ज्वालामुखी इकाई के प्रधान जगदीश सिंधिया ने कहा कि महासंघ के आदेशानुसार 17 अक्तूबर को सभी जिलों में रैली और धरने होंगे। उन्होंने ज्वालामुखी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सुबह 9:00 बजे निर्धारित स्थान पर एकत्रित होकर धर्मशाला रैली में समय पर पहुंचने की अपील की है। उन्हाेंने कहा कि रैली कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed