फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC to run shuttle buses for complainants during Assembly winter session

Kangra News: विधानसभा शीत सत्र, फरियादियों के लिए एचआरटीसी चलाएगा शटल बसें

Tue, 11 Nov 2025 08:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:06 AM IST
विज्ञापन
HRTC to run shuttle buses for complainants during Assembly winter session
धर्मशाला। तपोवन में 26 नवंबर से शुरू होने वाले हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) विशेष शटल बसें चलाएगा। यह बसें जोरावर स्टेडियम से लेकर विधानसभा के गेट तक चलेंगी, ताकि सत्र के दौरान अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलने आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा कारणों से आम लोगों और फरियादियों के वाहनों को विधानसभा परिसर से लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर पहले ही जोरावर स्टेडियम में रोक दिया जाता है। इससे लोगों को पैदल चलकर विधानसभा तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी असुविधा को देखते हुए एचआरटीसी यह शटल सेवा शुरू कर रहा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी धर्मशाला मंडल के डीएम पंकज चड्डा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी जोरावर स्टेडियम से तपोवन विधानसभा परिसर तक इलेक्ट्रिक वैन को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह इलेक्ट्रिक वैन जोरावर स्टेडियम में ही खड़ी रहेंगी और लोगों को विधानसभा परिसर पहुंचाने व वहां से वापस लाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed