फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   hrtc buses services.

एचआरटीसी के बंद पड़े आधे दर्जन रूट होंगे बहाल

Mon, 07 Dec 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला।
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला। Updated Mon, 07 Dec 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
hrtc buses services.

कांगड़ा के आधा दर्जन गांव जिला मुख्यालय से बस सुविधा के साथ जुड़ जाएंगे। इसके लिए एचआरटीसी जहां पुराने बंद पड़े रूटों को फिर शुरू करेगा। वहीं धर्मशाला-भलेड़ नया रूट शुरू किया जा रहा है। इन रूटों पर बस दौड़ने से जिला के हजारों ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों को बस सुविधा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार धर्मशाला-भलेड़ रूट पर शाम पांच बजे निगम की बस चलेगी। यह बस चंबी-शाहपुर-दरीणी होते हुए भलेड़ पहुंचेगी। इसके बाद इसी रूट से अगली सुबह पौने आठ बजे वापस धर्मशाला के लिए चलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा शाम 4:20 मिनट पर धर्मशाला से हारचक्कियां के लिए बस चलेगी, जो अगली सुबह साढ़े छह बजे हारचक्कियां से धर्मशाला वापस आएगी।

निगम की धर्मशाला से टांडा वाया सुक्कड़ मसरेहड़ दोपहर डेढ़ बजे, टांडा से धर्मशाला के लिए इसी रूट पर शाम चार बजे, धर्मशाला से कांगड़ा के लिए वाया सुक्कड़ मसरेहड़ रूट पर शाम पांच बजे, इसी रूट पर बस कांगड़ा से अगली सुबह साढ़े सात बजे चलेगी। वहीं धर्मशाला से बड़ोह रूट पर पिछले लंबे समय से बंद पड़े रूट को दोबारा से बहाल कर दिया है। इस रूट पर सुबह 10:35 मिनट पर निगम की बस चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि लंबे समय से बंद पड़े करीब आधा दर्जन रूटों पर निगम फिर से बसें चला रहा है। वहीं धर्मशाला से भलेड़ के लिए भी रूट शुरू किया गया है। इन रूटों पर बसें चलने से एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों को बस सुविधा का लाभ मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed