{"_id":"66f7314fe90d179daf042f04","slug":"hrtc-bus-leaves-for-116-km-journey-in-just-2000-meters-kangra-news-c-95-1-kng1005-148841-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 2000 मीटर में ही हांफी 116 किमी सफर के लिए निकली एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 2000 मीटर में ही हांफी 116 किमी सफर के लिए निकली एचआरटीसी बस
Sat, 28 Sep 2024 03:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। गोल्डन जुबली मना रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम की 116 किलोमीटर लंबे सफर पर निकली बस 2,000 मीटर में ही हांफ गई। बस का प्रेशर डाउन होने के कारण इसके पहिये कचहरी अड्डा धर्मशाला में ही थम गए। यह बस धर्मशाला से होशियारपुर के लिए बस अड्डा से 11 बजे के करीब निकली थी।
जानकारी के अनुसार बस अड्डा धर्मशाला से पंजाब के होशियारपुर के लिए निकली एचआरटीसी की बस के पहिए कचहरी अड्डा धर्मशाला में थम गए। इसके चलते बस में बैठी सवारियों को भी परेशान होना पड़ा। हालांकि बस के खराब होने की सूचना मिलने के बाद परिवहन निगम की ओर से खराब बस के स्थान पर अन्य बस को भेज दिया गया था, लेकिन बस के खराब होने से यात्रियों को कुछ परेशानियां झेलनी पड़ीं। बस के बीच सड़क पर खड़ा होने के कारण यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। इसके चलते कचहरी अड्डा में थोड़ी देर के लिए वाहनों के पहिये भी जाम हो गए। वहीं, इस संदर्भ में आरएम धर्मशाला साहिल कपूर ने बताया कि बस का प्रेशर डाउन होने के कारण खराब हुई थी। इस बस के स्थान पर तुरंत ही अन्य बस को भेज दिया गया था।