फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Winter Session: These important bills were introduced in the house, will passed after discussion.

HP Assembly Winter Session: विधानसभा सदन में पेश किए ये महत्वपूर्ण विधेयक, जानें मंगलवार को क्या कुछ हुआ

Tue, 02 Dec 2025 02:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन(धर्मशाला)
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन(धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Dec 2025 02:01 PM IST
सार

विधानसभा शीत सत्र में मंगलवार को उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सदन में हिमाचल प्रदेश दुकान और वाणिज्यिक स्थापना संशोधन विधेयक 2025 को सदन में पेश किया। 

विज्ञापन
HP Assembly Winter Session: These important bills were introduced in the house, will passed after discussion.
हिमाचल विधानसभा तपोवन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र में मंगलवार को उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सदन में हिमाचल प्रदेश दुकान और वाणिज्यिक स्थापना संशोधन विधेयक 2025 को सदन में पेश किया। वहीं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल प्रदेश नगर निगम द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 और हिमाचल प्रदेश नगरपालिका द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 को पेश किया। इसके अतिरिक्त राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने हिमाचल प्रदेश अभीधृति और भूमि सुधार संशोधन विधेयक 2025 सदन में पेश किया।

विज्ञापन

यह संशोधन विधेयक धारा 118 में संशोधन से संबंधित है। इस पर आगामी दिनों में चर्चा होगी और उसके बाद इसका पारण होगा।  बता दें, हिमाचल प्रदेश अभिधृति एवं भूमि सुधार अधिनियम 1972 की धारा 118 को राज्य सरकार सरल करने जा रही है। इसके लिए धारा 118 के तहत बनाए जाने वाले नियमों में संशोधन का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य राज्य में विभिन्न श्रेणियों के उद्योगों और कारोबार की स्थापना के लिए जमीन की उपलब्धता में परेशानी कम करना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में जल्दी भरेंगे चिकित्सकों के 232 पद : शांडिल
नूरपुर के भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने नूरपुर अस्पताल में स्टाफ की कमी होने पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में विभिन्न श्रेणियों के पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 115 बिस्तरों का प्रबंध है। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि की सुविधा दी जाती है। रिक्त पदों का भरा जाना सरकार की निरंतर प्रकिया है। छह विशेषज्ञ चिकित्सक के पद जारी हैं। चार ने पदभार नहीं संभाला है। उन्होंने कहा कि 232 पदों को भरने को चिकित्सकों के पद आयोग को लिखा गया है। पद विज्ञापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गरली हेरिटेज विलेज की पुरानी हवेलियों का किया जाए संरक्षण
जसवां-परागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने गरली हेरिटेज गांव के संरक्षण का मामला उठाया। उन्होंने स्थानीय शिल्पकारों और कारीगरों के संरक्षण का मामला उठाते हुए कहा कि यहां पर पुरानी हवेलियां हैं। पर्यटन के लिहाज से यह स्थान अत्यंत महत्व का है। गरली परागपुर उत्सव भी मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरानी हवेलियों को होटल में बदलने को धन दिलाया जाए। एक हेरिटेज ग्राम विकास योजना बनाई जाए। केंद्र से मदद का आग्रह किया जाए। समय आ गया है कि इसे विकसित किया जाए। यह सदन इस बात को गंभीरता से लेगा जो भी योजनाएं चल रही हैं, उनका लाभ हो। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि परागपुर गरली क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पर्यटन बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। प्रधान सचिव पर्यटन और उपायुक्त कांगड़ा की एक हेरिटेज कमेटी भी गठित की गई। जैसे ही योजना आती है, उसमें काम किया जाएगा। यहां पर्यटन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

पंचायत भवन में लग रहीं कक्षाएं : रीना कश्यप
पच्छाद की भाजपा विधायक रीना कश्यप ने शून्यकाल में कहा कि हाब्बन में स्कूल भवन न होने के कारण पंचायत भवन में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इस पर ध्यान दें। ऊना के भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मामला उठाया कि ऊना में लगभग दो साल पहले एक पुल टूट गया था। यहां पर वेली ब्रिज बनाया गया है। प्रदेश सरकार बजट दे, जिससे पुल का काम शुरू किया जा सके।

सभी खैरों के पेड़ों को मार्क किया जाए : जमवाल
बिलासपुर के भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने मामला उठाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में खैर की कटाई का काम चल रहा है। वन विभाग का काम ठेकेदार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को सभी किसानों के खैर के पेड़ों को मार्क किया जाए। क्यों जहां पर साथ लगता वन क्षेत्र है, वहां पर ज्यादा रेट दिए जा रहे हैं। कहीं इसलिए तो नहीं कि अवैध कटान हो। भाजपा विधायक जीत राम कटवाल ने राशन डिपो का मामला उठाया कि इनकी व्यवस्था को मजबूत किया जाए। आज के संदर्भ में राशन डिपो संचालकों के लिए मानदेय या कमीशन की व्यवस्था हो। इससे वे सम्मानजनक तरीके से राशन का वितरण करेंगे।

पैरा मिलिट्री फोर्स के लिए एक बोर्ड बनाया जाए
शून्यकाल में शाहपुर के कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने अर्धसैनिक बलों के जवानों को सुविधाएं देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि न सिर्फ जिला कांगड़ा में, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी अर्धसैनिक बलों के लोग बड़ी संख्या में है। उन्होंने कहा कि पैरा मिलिट्री फोर्स के लिए एक बोर्ड बनाया जाए। इन्हें भी सेना की तर्ज पर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

गोल्ड मेडल हासिल करवाने वाले सैणी को मिले पुरस्कार राशि : गोमा
नालागढ़ में कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र से संदीप सिंह सैणी ने साउथ एशियन गेम में गोल्ड मेडल हासिल किया है। सीएम और खेल मंत्री इनाम की राशि दें। अभी सेना में हैं। खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जो गोल्ड मेडल या अन्य मेडल लेकर आते हैं। पुरस्कार राशि दी जाती है। नियमानुसार जो भी दे होगा, उसे देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed