फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hospital lifts malfunction, patients gasp for breath

Kangra News: अस्पताल की लिफ्टें खराब, मरीजों की फूली सांसें

Sun, 25 Jan 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hospital lifts malfunction, patients gasp for breath
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा की चार में से तीन लिफ्टें पिछले छह माह से खराब पड़ी हैं। इससे मरीजों को पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। खासकर बुजुर्गों और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए यह समस्या गंभीर बन चुकी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने खराब लिफ्टों के बाहर पोस्टर लगा रखे हैं। इनमें इन लिफ्टों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बावजूद इन लिफ्टों की मरम्मत नहीं हो पाई है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान कांग्रेस सरकार के कई माननीय जो टांडा अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे, उन्होंने भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय निवासी सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, सुनीता देवी और विंता देवी ने प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र खराब लिफ्टों को दुरुस्त करवाया जाए, जिससे मरीजों को राहत मिल सके। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मेडिकल कॉलेज के पास नई लिफ्टें लगाने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध है, फिर भी लिफ्टों की मरम्मत अब तक पूरी नहीं हो पाई है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने इस संदर्भ में कहा कि मेडिकल कॉलेज ने लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग को नई लिफ्टों को लगाने काम सौंप दिया है। इस परियोजना के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द लिफ्टों की सुविधा मरीजों को मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed