फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himuda is providing affordable housing facilities to the people: Dharmani

हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा करवा रही उपलब्ध : धर्माणी

Sun, 07 Dec 2025 01:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Himuda is providing affordable housing facilities to the people: Dharmani
डोल भाट्टी में हिमुडा कालोनी का भूमि पूजन करते मंत्री राजेश धर्माणी व अन्य 
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि यह नवाचार का युग है। हिमुडा अपनी कार्यप्रणाली में नवाचार का समावेश कर रहा है। सतत विकास के लक्ष्य के साथ-साथ हिमाचल में सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। शनिवार को ज्वालामुखी के डोल भाट्टी में हिमुडा काॅलोनी के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि भाट्टी में हिमुडा कॉलोनी में आधुनिक सुविधाओं से लैस 130 फ्लैट तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

हिमाचल में हिमुडा लोगों को किफायती और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रहा है। हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इसके मद्देनजर हिमुडा को प्रदेश की पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं का पूरा करना चाहिए। अधिकारियों को थीम बेसड कॉलोनियों के निर्माण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरित पहल को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। परियोजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित की जाएगी। प्रदेश में युवाओं की नवीन पहलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करने पर भी विचार किया जाएगा। इससे प्रदेश में स्टार्ट-अप इको सिस्टम का भी विकास होगा। उन्होंने हिमुडा को स्टार्ट-अप और प्रशिक्षुता की दिशा में कार्य करने पर बल देते हुए स्टार्ट-अप फंड की संभावनाओं को तलाशने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न, कमलेश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed