{"_id":"69c1a08b1f5a30fcee0142b3","slug":"himalayan-food-festival-postponed-swad-ka-bazaar-to-be-held-in-november-kangra-news-c-95-1-ssml1021-225728-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हिमालयन फूड फेस्टिवल टला, अब नवंबर में सजेगा स्वाद का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हिमालयन फूड फेस्टिवल टला, अब नवंबर में सजेगा स्वाद का बाजार
Tue, 24 Mar 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बीड़ (कांगड़ा)। होटल एसोसिएशन बीड़ ने अप्रैल में प्रस्तावित हिमालयन फूड फेस्टिवल (स्वाद पहाडां दा) को अब नवंबर तक टाल दिया है। एसोसिएशन के संरक्षक दिनेश पॉल और महामंत्री बलवंत राजपूत ने बताया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट और गैस सिलिंडरों की अनिश्चितता के चलते यह निर्णय लिया गया है।
नवंबर में प्रस्तावित यह आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण होंगे, जबकि 21 से 23 नवंबर तक महिला वर्ग के लिए विशेष खानपान प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस दौरान स्थानीय व्यंजनों को बनाने की विधियां सिखाने के लिए कक्षाएं भी लगाई जाएंगी। पर्यटन विभाग के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में रात्रि सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। एसोसिएशन का लक्ष्य है कि भविष्य में इस फेस्टिवल को एक सालाना मेले का रूप दिया जाए।