फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   hhhj

Kangra News: कूहल में गिरने से अधेड़ की मौत

Fri, 12 Sep 2025 09:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
hhhj
धर्मशाला। पुलिस थाना के तहत बडोल में एक अधेड़ व्यक्ति का शव कूहल में मिला है। व्यक्ति दिहाड़ी-मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बड़ोल में बह रही कूहल में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान जगत सिंह निवासी बड़ोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगत सिंह वीरवार रात को घर से निकला था। अंदेशा जताया जा रहा है कि जगत सिंह कूहल में गिर गया होगा, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। वीरवार को भारी बारिश के कारण कूहल में पानी भी ज्यादा था। इसके चलते जगत सिंह का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed