फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Health services on ventilator due to chaos in TMC

Kangra News: टीएमसी में अव्यवस्थाओं के वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 04 Dec 2025 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 04 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Health services on ventilator due to chaos in TMC
कांगड़ा। प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा इन दिनों खुद बीमार नजर आ रहा है। अस्पताल प्रशासन और सरकार की अनदेखी के कारण यहां अव्यवस्थाओं का अंबार लगने से स्वास्थ्य सेवाएं ही वेंटिलेटर पर हैं। इसका खामियाजा दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को इलाज से ज्यादा तारीखें मिल रही हैं। सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को दो से ढाई महीने बाद का समय दिया जा रहा है। वहीं, एमआरआई के लिए यह वेटिंग पीरियड तीन महीने तक पहुंच गया है। गंभीर मरीजों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो रही है।
विज्ञापन

खराब मशीनें और प्रशासनिक नाकामी : रेडियोलॉजी विभाग एक डिजिटल एक्स-रे मशीन के सहारे चल रहा है, जो अधिक बोझ से कभी भी दम तोड़ सकती है। एक अन्य एक्स-रे मशीन पिछले एक साल से खराब पड़ी है। हद तो तब हो गई जब अप्रैल माह में आई चार नई डायलिसिस मशीनें आज तक इंस्टॉल ही नहीं की गईं। अस्पताल में आठ और मशीनों की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का भारी टोटा : कॉलेज में 25 क्लीनिक विभाग हैं और हर विभाग में औसतन चार से चार डॉक्टरों की कमी चल रही है। सुरक्षा कर्मियों की कमी भी चिंता का विषय है।
मेडिकल कॉलेज में ये समस्याएं भी बरकरार
लिफ्ट : एक ब्लॉक में 4 लिफ्ट होने के बावजूद केवल 1 या 2 ही काम करती हैं।
पार्किंग : पार्किंग की जगह न होने से तीमारदार सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं।
फायर सेफ्टी : फायर सिस्टम की हालत देखकर लगता है कि लगने के बाद इसकी कभी जांच ही नहीं हुई। आगजनी होने पर यहां भारी नुकसान हो सकता है।
सफाई : वार्डों और विभागों के शौचालयों की हालत अत्यंत दयनीय है।
धीमा काम : मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में रैंप का निर्माण कछुआ चाल से चल रहा है।
मशीनों और पार्किंग की कमी के बारे में सरकार और विभाग को लिखित में कई बार बताया गया है, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। -डॉ. विवेक बनियाल. चिकित्सा अधीक्षक, टीएमसी

टांडा में चिकित्सकों की कमी की समस्या चली हुए है। डॉक्टरों की कमी को लेकर हर 6 महीने में सरकार को रिपोर्ट भेजी जाती है, लेकिन हमें अभी तक नए चिकित्सक नहीं मिले हैं। -डॉ. मिलाप शर्मा, प्राचार्य, टीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed