फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Harsi's basketball hostel caught in the NOC trap

Kangra News: एनओसी के जाल में फंस गया हारसी का बास्केटबाल हॉस्टल

Sat, 17 Jan 2026 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Jan 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Harsi's basketball hostel caught in the NOC trap
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के हारसी में प्रस्तावित बास्केटबाल हॉस्टल परियोजना विभागीय सुस्ती और फाइलों के मकड़जाल में उलझ कर रह गई है। खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा की इस महत्वाकांक्षी घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए सबसे बड़ी बाधा शिक्षा विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) है। ढाई महीने बीत जाने के बाद भी विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में बास्केटबाल को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से खेल विभाग की टीम ने राजस्व, शिक्षा और लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर जमीन का संयुक्त निरीक्षण किया था। यह हॉस्टल प्राथमिक पाठशाला हारसी के साथ लगती भूमि पर बनाया जाना है। चूंकि जमीन शिक्षा विभाग के नाम है, इसलिए उनकी मंजूरी के बिना एक ईंट भी लगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

हॉस्टल में 20 बिस्तरों का अत्याधुनिक आवास, खिलाड़ियों के लिए 24 घंटे अभ्यास के लिए समर्पित बास्केटबाल कोर्ट की सुविधा मिलनी है। मगर शिक्षा, जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड से एनओसी का न मिलना सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। हॉस्टल के निर्माण से खिलाड़ियों को ठहरने और नियमित अभ्यास की सुविधा मिलनी है, लेकिन एनओसी न मिलने से खेल विभाग इसकी डीपीआर तक तैयार नहीं कर पा रहा है। बिना डीपीआर के सरकार से बजट मिलना नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण के बाद एनओसी के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक किसी भी विभाग से जवाब नहीं मिला है। हम दोबारा पत्राचार करने जा रहे हैं। एनओसी मिलते ही रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी। हॉस्टल बनने से खिलाड़ियों को ठहरने की सुविधा मिलेगी और वे यहां नियमित अभ्यास कर प्रदेश व देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। -रवि शंकर, जिला खेल अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed