{"_id":"68c87634689001b13e0e8bfc","slug":"haled-got-new-subdivision-of-water-power-department-kangra-news-c-95-1-ssml1008-196004-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हलेड़ को मिला जल शक्ति विभाग का नया उपमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हलेड़ को मिला जल शक्ति विभाग का नया उपमंडल
Tue, 16 Sep 2025 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर के हलेड़ में जल शक्ति विभाग का नया सब-डिवीजन खोलने की मंजूरी राज्य सरकार ने दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया। नए सब-डिवीजन के तहत जयसिंहपुर और सरीमोलग दो सर्कल शामिल होंगे।
हलेड़ में उपमंडल खुलने से क्षेत्रवासियों को अब लंबागांव के झुंग्गा देवी कार्यालय तक विभागीय कार्यों के लिए आने-जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सरीमोलग क्षेत्र के कई गांव झुंग्गा देवी से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित हैं, जिससे लोगों को पहले काफी कठिनाई होती थी।
आयुष मंत्री एवं जयसिंहपुर विधायक यादवेंद्र गोमा ने कहा कि यह क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक सौगात है और इससे क्षेत्र के समग्र विकास में मदद मिलेगी। जयसिंहपुर के अभिषेक सूद और जसवंत सिंह डढवाल ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने पूरा किया है और इसके लिए उन्होंने मंत्री यादवेंद्र गोमा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।