फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   "Government should provide facilities to promote religious tourism."

Kangra News: ''''धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं दे सरकार''''

Tue, 26 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 26 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
"Government should provide facilities to promote religious tourism."
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। कविंद्र गुप्ता ने राज्यपाल बनने के बाद पहली बार शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों की भूमि है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित प्रबंधन उपलब्ध करवाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भव्य कॉरिडोर विकसित कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है, उसी तर्ज पर हिमाचल के प्रसिद्ध मंदिरों में भी आधुनिक सुविधाओं और बेहतर प्रबंधन की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले राज्यपाल और उनकी पत्नी का मंदिर प्रशासन व पुजारी वर्ग ने स्वागत किया। उन्हें माता की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने मंदिर परिसर स्थित मोदी भवन, शयन भवन, योगिनी कुंड और हवन कुंड का भी अवलोकन किया। प्रधान पुजारी दिव्यांशु भूषण शर्मा ने राज्यपाल को मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और यहां की प्राचीन परंपराओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed