फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government should immediately withdraw the lottery system decision: Bhardwaj

लॉटरी सिस्टम का फैसला तुरंत वापस ले सरकार : भारद्वाज

Fri, 28 Aug 2026 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 28 Aug 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Government should immediately withdraw the lottery system decision: Bhardwaj
कांगड़ा। कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने प्रदेश में लॉटरी सिस्टम शुरू करने के सरकार के फैसले पर आपत्ति जताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में लॉटरी पर प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन वर्तमान सरकार इसे दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रही है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार को बेहतर और स्थायी संसाधन तलाशने चाहिए।
विज्ञापन

निफ्ट कांगड़ा में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि लॉटरी से राजस्व जुटाना सामाजिक रूप से उचित नहीं है। इससे पहले उन्होंने खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने खेल, देश के प्रति जिम्मेदारी और नशे के खिलाफ सुझाव रखे। सांसद ने कहा कि युवाओं की बात संसद में उठाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजू रस्तोगी, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, बबीता संधू, सीमा चौधरी, देवेंद्र कोहली और सुधा त्रिवेदी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed