{"_id":"6a0f5e918ac4f2ce66085fc3","slug":"goldsmith-again-sent-on-police-remand-for-five-days-kangra-news-c-95-1-kng1004-235753-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दोबारा पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा सुनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दोबारा पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा सुनार
Sat, 23 May 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 23 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत नानी और मामी के करीब 22 लाख रुपये के गहने चोरी मामले में गहनों की खरीद-फरोख्त के आरोप में दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार सुनार मनोज कुमार की पुलिस रिमांड बढ़ी है। पुलिस ने वीरवार को आरोपी की चार दिन की पुलिस रिमांड के बाद जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे दोबारा 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने की है। संवाद
विज्ञापन