{"_id":"63791ffe3385d468160c7fd0","slug":"girls-school-nagrota-became-the-winner-in-the-quiz-kangra-news-sml4283254108","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी में कांगड़ा और क्विज में कन्या विद्यालय नगरोटा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी में कांगड़ा और क्विज में कन्या विद्यालय नगरोटा विजेता
विज्ञापन
हटवास में संपन्न हुई उपमंडलीय चिल्ड्रन साइंस कार्नर के विजेता बच्चे मुख्यातिथि के साथ।
- फोटो : Kangra
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। उपमंडल कांगड़ा की 30वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का हटवास स्कूल में समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कांगड़ा और नगरोटा बगवां उपमंडलों के 70 स्कूलों के 465 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस आयोजन में प्रश्नोत्तरी, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, गणित ओलंपियाड और इनोवेटिव मॉडल प्रतियोगिता करवाई गईं।
प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में पुराना कांगड़ा विद्यालय से जतिन व अभिनंदन प्रथम, कन्या विद्यालय नगरोटा से संजना व रिद्धिमा द्वितीय और न्यू कांगड़ा से रिधिमा व मनीष तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर रूरल वर्ग में रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां के संजय कुमार व संजय चौधरी प्रथम, एसडी मॉडल स्कूल मनई से मनीत एवं शशि दूसरे स्थान पर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर के अजय व सुरेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग अर्बन क्विज में कन्या विद्यालय नगरोटा बगवां की श्रुति व तन्वी प्रथम तथा न्यू कांगड़ा से अखिलेश व आकाश भाटिया द्वितीय स्थान पर रहे। बाल विद्यालय नगरोटा बगवां के अनन्या व निखिल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर रूरल क्विज में रेनबो स्कूल नगरोटा से संगम व राघवी मेहता प्रथम स्थान पर, डीएवी मनई से सूर्यांश व मृदुल द्वितीय स्थान पर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलू से विवेक एवं आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेराथाना प्रथम, रेनबो नगरोटा बगवां द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलोटी तृतीय स्थान पर रहे।
एक्टिविटी कॉर्नर स्पर्धा के सीनियर सेकेंडरी वर्ग मनई से शिल्पा, रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां से शगुन व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सदूं बड़ग्रां से दीपक, बालू ग्लोआ से अनीश व बड़ोह से कशिश बेस्ट ऑफ फाइव रहे। सीनियर वर्ग में रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां से मनन, इच्छी से प्रतिज्ञा ,कुलथी से शगुन, एसडी मॉडल लंज से अक्षिता एवं डीएवी मनई से निधि बेस्ट ऑफ फाइव रहे। साइंटिफिक मॉडल स्पर्धा में रेनबो नगरोटा बगवां के केतव प्रथम, छात्र विद्यालय नगरोटा बगवां की मीनाक्षी द्वितीय और बड़ोह स्कूल के आर्यन कौंडल ने तृतीय स्थान अर्जित किया। समापन मौके पर कन्या विद्यालय नगरोटा बगवां के प्रधानाचार्य सुमन धीमान ने विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में विनय कुमार , रविन्द्र ठाकुर और अशोक कुमार ने बतौर समन्वयक भूमिका निभाई।