{"_id":"69a1f93a189235d44f049d95","slug":"gift-to-shahpur-indoor-stadium-naganpatt-handed-over-to-sports-department-kangra-news-c-399-dsl1011-435401-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शाहपुर को सौगात... इंडोर स्टेडियम नागनपट्ट खेल विभाग को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शाहपुर को सौगात... इंडोर स्टेडियम नागनपट्ट खेल विभाग को सौंपा
Sat, 28 Feb 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियाड़ा (नागनपट्ट) में निर्मित आधुनिक बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम अब आधिकारिक तौर पर जिला खेल विभाग की देखरेख में खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा। सरकार ने स्टेडियम को विभाग के नाम हस्तांतरित कर दिया है, जिससे यहां नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से कल्याण विभाग द्वारा निर्मित इस स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2025 में किया था। हालांकि, इसके बाद इसके संचालन को लेकर विभाग और स्कूल प्रबंधन के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अब सरकार ने अंतिम निर्णय लेते हुए इसे जिला खेल विभाग के हवाले कर दिया है।
अब यहां बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस और आधुनिक जिम जैसी सुविधाएं सुचारू हो जाएंगी। इंडोर स्टेडियम की सुविधा मिलने से अब स्थानीय खिलाड़ियों को बारिश या खराब मौसम के दौरान अभ्यास रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने बताया कि औपचारिक हैंडओवर के बाद यहां प्रशिक्षित कोचों की तैनाती की जाएगी, ताकि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकें। ब्यूरो