फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Garbage is being dumped on the road in Kusmal Bhagotla.

Kangra News: कुसमल भगोटला में सड़क पर फेंक रहे कूड़ा

Tue, 13 Oct 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 13 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Garbage is being dumped on the road in Kusmal Bhagotla.
नगरी (कांगड़ा)। पंचायत कुसमल भगोटला के वार्ड नंबर-4 में हाल ही में बनी नई सड़क पर कुछ लोगों द्वारा खुलेआम कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। इससे पूरे इलाके में भारी गंदगी और बदबू फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य द्वारा कई बार सचेत करने के बावजूद लोग सड़क किनारे कचरा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। कचरा जमा होने से नालियां बंद हो गई हैं और गंदा पानी नई सड़क के ऊपर से बह रहा है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से क्षेत्र में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य नेक भट्ट और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन व पंचायत से मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नालियों की तुरंत सफाई करवाई जाए और सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed