फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand for cylinder supply via small vehicles in Nandrul

Kangra News: नंदरूल में छोटे वाहनों से सिलिंडर आपूर्ति की मांग

Tue, 13 Oct 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 13 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for cylinder supply via small vehicles in Nandrul
धर्मशाला। विकास खंड कांगड़ा की नंदरूल पंचायत में गैस सिलिंडरों की घरद्वार आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के वार्ड नंबर एक, दो और तीन में बड़े वाहनों के न पहुंच पाने के कारण लोगों को करीब दो किलोमीटर दूर से सिलिंडर ढोने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार प्रति सिलिंडर डिलीवरी शुल्क देती है, तो उन्हें घरद्वार सुविधा क्यों नहीं मिल रही। पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने कंपनियों से मांग की है कि भौगोलिक स्थिति को देखते हुए छोटे वाहनों से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उधर, एचपी गैस एजेंसी के प्रबंध निदेशक भगवान दास ने स्पष्ट किया कि गाड़ियां केवल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कों पर ही भेजी जा सकती हैं। हर वार्ड में वाहन ले जाना संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed