{"_id":"6acd4414e1f1e3d0b900e557","slug":"power-outage-throughout-the-day-operations-at-the-animal-husbandry-departments-head-office-come-to-a-halt-kangra-news-c-95-1-kng1060-260959-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दिनभर बिजली गुल, पशुपालन विभाग के मुख्य कार्यालय में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दिनभर बिजली गुल, पशुपालन विभाग के मुख्य कार्यालय में कामकाज ठप
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा के पशुपालन विभाग के मुख्य कार्यालय धर्मशाला में सोमवार को बिजली गुल रहने से कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बिलिंग सहित कई लंबित कार्य निपटाए जाने थे, लेकिन कोतवाली से शिक्षा बोर्ड, स्टेडियम और मैक्लोड़गंज क्षेत्र में बिजली कट के चलते दफ्तर के कंप्यूटर सिस्टम दिनभर शोपीस बने रहे। वैकल्पिक बिजली बैकअप न होने से जरूरी फाइलों का आदान-प्रदान और डाटा फीडिंग का काम भी पूरी तरह से अटका रहा। इसके चलते दूरदराज के क्षेत्रों से जरूरी विभागीय कार्य करवाने पहुंचे लोगों को भी निराश होकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
पूरे जिले का संचालन इसी कार्यालय से होता है, जहां डिजिटलाइजेशन के बाद अधिकतर कार्य ऑनलाइन हो चुके हैं। इसके बावजूद कार्यालय में बिजली कट की स्थिति में जनरेटर या इनवर्टर जैसी कोई पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। पशुपालन विभाग कांगड़ा की उपनिदेशक डॉ. सीमा गुलेरिया ने बताया कि विभाग के लगभग सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से होते हैं। बिजली न होने के कारण इन्हें निपटाना संभव नहीं हो पाया। संवाद