फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Garbage fee of Rs 50 will have to be paid in Nagar Panchayat

Kangra News: नगर पंचायत में कूड़े का देना होगा 50 रुपये शुल्क

Sat, 07 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Garbage fee of Rs 50 will have to be paid in Nagar Panchayat
जवाली (कांगड़ा) नगर पंचायत जवाली ने वार्षिक हाउस टैक्स और प्रतिमाह 50 रुपये कूड़ा शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। गृह कर वर्ष में एक बार ही देना होगा, जबकि कूड़ा शुल्क हर माह देना होगा। नगर पंचायत जवाली की ओर से गृह कर 12 प्रतिशत दर की जगह साढ़े सात प्रतिशत कर दिया गया है, जो हाउस वेल्यू के अनुरूप लिया जाएगा। जो परिवार समय से पहले अपना गृह कर जमा करवाएगा, उसे गृह कर की कुल धनराशि का 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी दिया जाएगा। वहीं, नगर पंचायत जवाली के समस्त वार्डों में प्रतिमाह 50 रुपये कूड़ा शुल्क की प्रक्रिया पहले से ही शुरू की जा चुकी है। नगर पंचायत सचिव गणेश शर्मा ने बताया कि गृह कर के लिए मकानों की औसत वैल्यू निर्धारण के लिए सर्वे हो चुका है, जिसमें दो जोन निर्धारित हैं। शहरी इलाके को जोन ए और ग्रामीण इलाके को जोन बी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि घरेलू और व्यावसायिक क्षेत्र पर अलग-अलग गृह कर लगेगा। सचिव गणेश शर्मा ने कहा कि जो लोग कूड़ा शुल्क जमा नहीं करवा रहे हैं, उनको नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed