फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   From double titles to a flurry of trophies players shone in the Under 14 competitions.

Kangra News: कहीं दोहरा खिताब तो कहीं ट्रॉफियों की झड़ी, अंडर-14 मुकाबलों में चमके खिलाड़ी

Thu, 03 Sep 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 03 Sep 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
From double titles to a flurry of trophies players shone in the Under 14 competitions.
सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली की विजेता व उपविजेता टीम स्टाफ के साथ (स्रोत : स्कूल)
कांगड़ा जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों और जोनों में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। इसमें छात्र एवं छात्राओं ने कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज जैसी खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

मेजबान डरोह ओवरऑल विजेता
डरोह (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डरोह में आयोजित समापन समारोह में संजय सिंह चौहान बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल डरोह ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि अनुशासन के लिए मरूह स्कूल को प्रथम स्थान मिला। लड़कों की कबड्डी में भवारना विजेता और डरोह उपविजेता रहा, जबकि लड़कियों में खैरा ने बाजी मारी और डरोह उपविजेता रहा। लड़कों की खो-खो में भवारना विजेता व डरोह उपविजेता रहा, वहीं लड़कियों में डरोह ने जीत दर्ज की और भवारना उपविजेता बना। वॉलीबाल में लड़कों के मुकाबले में डरोह विजेता व वोड़ा उपविजेता रहा, जबकि लड़कियों में भी डरोह की टीम विजेता रही। लड़कों की बैडमिंटन में वोड़ा विजेता और खैरा उपविजेता रहा, वहीं लड़कियों में बारी स्कूल ने पहला व सलोह ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की शतरंज में हाई स्कूल बारी विजेता और पीएमश्री भवारना उपविजेता रहा।
विज्ञापन


कबड्डी में धलूं स्कूल ने जीता दोहरा खिताब
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां खंड के तहत पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ोह में एसडीएम पूजा अधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यहां कबड्डी के दोनों वर्गों में धलूं स्कूल ने दोहरा खिताब जीता, जिसमें छात्र वर्ग में कंडी ढोलरां और छात्रा वर्ग में सद्दू बरग्रां उपविजेता रहे। वॉलीबाल छात्र वर्ग में पठियार विजेता व नगरोटा बगवां (सीबीएसई) उपविजेता रहा, जबकि छात्रा वर्ग में एरला ने सरोत्री को पछाड़कर जीत हासिल की। खो-खो में छात्र वर्ग में जसौर ने बलधर को और छात्रा वर्ग में मस्सल ने जसौर को हराया। बैडमिंटन छात्र वर्ग में सेराथाना विजेता व समलोटी उपविजेता रहा, जबकि छात्रा वर्ग में जन्द्राह स्कूल पहले और पठियार दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज में छात्र वर्ग में पठियार ने मस्सल को और छात्रा वर्ग में कलेड ने मस्सल को मात देकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों की कबड्डी में नाणा विजेता
रैहन (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैरा में आयोजित प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 349 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा के अनुसार, लड़कों की कबड्डी में नाणा विजेता व टीपीएस चलवाड़ा उपविजेता रहा, जबकि लड़कियों में टीपीएस चलवाड़ा ने भरमाड़ को हराया। वॉलीबाल छात्र वर्ग में टीपीएस विजेता व भरमाड़ उपविजेता रहा, वहीं छात्रा वर्ग में सिद्धपुर गाड़ ने मैरा को पछाड़ा। खो-खो छात्र वर्ग में जवाली विजेता व भरमाड़ उपविजेता रहा, जबकि छात्रा वर्ग में पलोहड़ा ने पहला और भरमाड़ ने दूसरा स्थान झटका। बैडमिंटन छात्र वर्ग में टीपीएस ने मतलाहड़ को और छात्रा वर्ग में जवाली ने गुगलाड़ा को मात दी, जबकि शतरंज में मतलाहड़ विजेता और जवाली उपविजेता रहा।

थुरल ने कबड्डी के साथ मार्चपास्ट खिताब भी कब्जाया
थुरल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुरल में राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने पुरस्कार वितरित किए। थुरल स्कूल ने लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों की कबड्डी के साथ-साथ मार्चपास्ट का खिताब अपने नाम किया। लड़कों की खो-खो में कैंब्रिज पब्लिक स्कूल चूला और लड़कियों में गढ़-जमूला विजेता रहा। वॉलीबाल में लड़कों के वर्ग में गढ़-जमूला और लड़कियों में पुढ़वा ने खिताबी जीत हासिल की। बैडमिंटन के दोनों वर्गों में कौना स्कूल के खिलाड़ियों ने बाजी मारी, जबकि शतरंज में लड़कों में स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल भेड़ू महादेव और लड़कियों में गढ़-जमूला अव्वल रहा।

मार्चपास्ट में कल्याड़ा स्कूल रहा अव्वल
रैत (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा में आयोजित रैत जोन प्रतियोगिता के समापन पर जिला उप शिक्षा निदेशक एलिमेंट्री बलविंद्र गुलेरिया और जॉइंट डायरेक्टर संजय ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया। कबड्डी में लड़कों में चड़ी ने कनौल को और लड़कियों में बड़ंज ने परेई को हराया। वॉलीबाल में लड़कों में केटलू ने सराह को और लड़कियों में बड़ंज ने परेई को मात दी। बैडमिंटन में दरीणी के लड़कों ने नेरटी को और लड़कियों में सराह ने भनाला को पराजित किया। खो-खो में रेहलू के लड़कों ने चड़ी को और घरोह की लड़कियों ने कल्याड़ा को हराया, जबकि मार्चपास्ट में कल्याड़ा स्कूल अव्वल रहा।

लड़कों की कबड्डी स्पर्धा में गगरूही विजेता
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर खंड के तहत सीबीएसई मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गरली में 40 विद्यालयों के 556 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लड़कों की कबड्डी में गगरूही विजेता व अधवानी उपविजेता रहा, जबकि लड़कियों में गगरूही ने कलोहा को हराया। खो-खो में लड़कों में चौकाठ ने भड़ोली जदीद को और लड़कियों में चौकाठ ने कुहना को पछाड़ा। वॉलीबाल लड़कों में अपर सेहरी विजेता व पूमनी उपविजेता रहा, जबकि लड़कियों में पूमनी ने अपर सेहरी को हराया। बैडमिंटन में दोनों वर्गों में भड़ोली कोहाला विजेता रहा, जिसमें लड़कों में चौकाठ और लड़कियों में गरली उपविजेता रहा। शतरंज में लड़कों में सिहोलपाईं ने अपर सेहरी को और लड़कियों में सिहोलपाईं ने भड़ोली कोहाला को मात दी।

बैडमिंटन में उस्तेहड़ ने उतराला को हराया
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णानगर (बैजनाथ) में लड़कों की बैडमिंटन में उस्तेहड़ ने उतराला को और लड़कियों में बही ने चौबीन को हराया। खो-खो लड़कों में पपरोला विजेता व सेहल उपविजेता रहा, जबकि लड़कियों में सकड़ी ने संसाल को हराया। कबड्डी में लड़कों में लोहारड़ी ने संसाल को और लड़कियों में लोहारड़ी ने कोठी कोहड़ को पछाड़ा। वॉलीबाल में लड़कों में गुनेहड़ ने संसाल को और लड़कियों में बीड़ ने कृष्णानगर को मात दी। इस दौरान मुख्यातिथि रविंद्र बिट्टू ने बताया कि बैजनाथ में पांच लाख रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

बैडमिंटन, शतरंज व वॉलीबाल में राइजिंग स्टार स्कूल चमका
डाडासीबा/संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बेहड़ (डाडासीबा) में मुख्य अतिथि मदन सिंह ने विजेताओं को नवाजा। छात्रों की कबड्डी में स्यूल, खो-खो में घमरूर, बैडमिंटन में कोटला बेहड़, वॉलीबाल में राइजिंग स्टार और शतरंज में कानपुर विजेता बना। छात्राओं की कबड्डी में स्यूल, खो-खो में कोटला बेहड़ तथा बैडमिंटन, शतरंज व वॉलीबाल तीनों स्पर्धाओं में राइजिंग स्टार स्कूल ने खिताब अपने नाम किए। कोटला बेहड़ स्कूल की टीम ने मार्चपास्ट में प्रथम और शतरंज में द्वितीय स्थान हासिल किया। बेहतरीन खेल के बूते स्कूल के छह होनहारों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें शतरंज में प्रत्युष रतन, खो-खो में तनिस, आदित्य, यशवीर व समर और बैडमिंटन में सृष्टि शामिल हैं। प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति एवं समस्त अध्यापकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


लिटिल एंजेल स्कूल शतरंज में छाया
फतेहपुर (कांगड़ा)। रैहन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (फतेहपुर खंड) में आयोजित प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिता कुमारी ने पुरस्कार बांटे। शतरंज में लड़कों में लिटिल एंजेल मॉडल हाई स्कूल लोहारा और लड़कियों में रियाली की टीम विजेता रही। कबड्डी में लड़कों में हटली और लड़कियों में लिटिल एंजेल मॉडल हाई स्कूल लोहारा अव्वल रहा। बैडमिंटन में लड़कों में धमेटा और लड़कियों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैहन ने बाजी मारी।

सेंट रुद्राक्ष कॉन्वेंट स्कूल ने बैडमिंटन का खिताब जीता
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरोका एट बरियाल (नगरोटा सूरियां) में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में सेंट रुद्राक्ष कॉन्वेंट स्कूल खब्बल-कथोली के छात्रों ने बैडमिंटन का खिताब जीता, जबकि छात्राओं की टीम वॉलीबाल में उपविजेता रही। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुहल (देहरा जोन) में शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल, भट्टी-खौला ने कबड्डी छात्र वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि बैडमिंटन और शतरंज में विद्यालय उपविजेता रहा। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसाई (चढ़ियार) में आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझेड़ा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कबड्डी और खो-खो दोनों स्पर्धाओं में विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

वॉलीबाल में रजियाणा और जीएवी कांगड़ा रहे विजेता
कांगड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न्यू कांगड़ा में आयोजित कांगड़ा जोन की चार दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के वॉलीबाल के छात्र वर्ग में रजियाणा स्कूल विजेता और जीएचएस कुलथी उपविजेता रहा। वहीं, छात्रा वर्ग में जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा ने खिताबी जीत हासिल की, जबकि जसाई स्कूल उपविजेता रहा। लड़कियों की कबड्डी स्पर्धा में जलाड़ी स्कूल ने पहला स्थान झटका और जीएसएस सलोल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में एएमपीएस तियारा का दबदबा रहा। स्कूल ने छात्र वर्ग में जीएचएस देहरियां को और छात्रा वर्ग में तकीपुर स्कूल को हराकर दोनों खिताब अपने नाम किए। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि लड़कों के बैडमिंटन में जीएचएस गाहलियां विजेता और जीएवी पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। वहीं, लड़कियों के वर्ग में जीएचएस कोहाला ने पहला तथा जीएसएम रजियाणा बांध ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली की विजेता व उपविजेता टीम स्टाफ के साथ (स्रोत : स्कूल)

सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली की विजेता व उपविजेता टीम स्टाफ के साथ (स्रोत : स्कूल)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed