{"_id":"2b882d3aae04edb5badcc43557ef4406","slug":"frod-case-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लोन फर्जीवाड़े में दो और गिरफतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लोन फर्जीवाड़े में दो और गिरफतार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)।
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने पपरोला में रह रहे मंडी के गोहर निवासी होशियार सिंह और मझैरणा गांव के संतोष को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व पुलिस ने बुधवार को पपरोला निवासी रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया था। वह सोमवार तक पुलिस रिमांड में है।
इसी वर्ष फरवरी माह में सामने आए बैंक लोन के फर्जीवाडे़ में अब तक तीन लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। फरवरी 2015 में जाली दस्तावेज देकर 50 हजार से 2.50 लाख तक के लोन मामले में बैंक प्रबंधन ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था, जिसमें दो दर्जन लोग शमिल थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हिरासत में लिए गए होशियार सिंह और संतोष जाली दस्तावेज तैयार करवाने में शामिल रहे हैं। कृषि ऋण के नाम पर लिए गए ऋणों से अधिकांश ऋणदाताओं ने बाद में व्हीकल खरीदने में ऋण का प्रयोग किया था ।
विज्ञापन
मामले में आगामी दिनो में कुछ और व्यक्तियों को हिरासत में लिया जा सकता है। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि इस संदर्भ में होशियार सिंह और संतोष को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा ।