फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Remove encroachments, or face action: SDM

अतिक्रमण हटा लें, वरना होगी कार्रवाई : एसडीएम

Wed, 14 Oct 2026 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Oct 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachments, or face action: SDM
कांगडा मंदिर बाजार में अतिक्रमण का निरीक्षण करने जाती एसडीएम अंजली गर्ग। -स्रोत : जागरूक पाठक
कांगड़ा। शहर में अतिक्रमण की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आम रास्तों और मंदिर परिसर में अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि वे इसे खुद हटा लें, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मटौर पुल पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के चालान भी काटे गए। एसडीएम ने बज्रेश्वरी मंदिर के समीप सुरंग गली, मंदिर बाजार, नगर परिषद मैदान और सदाशिव मंदिर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद और राजस्व अधिकारियों को संबंधित भूमि की पैमाइश करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अतिक्रमण की सही स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

यातायात सुचारू बनाने के लिए नगर परिषद मैदान और विशाल स्टोर के पास पीली लाइन लगाकर दोपहिया वाहनों की पार्किंग विकसित करने को भी कहा गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सदाशिव मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर में कीर्तन व अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान ध्वनि के स्तर का विशेष ध्यान रखा जाए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed