फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Freedom fighter Harnam Singh turns 103, walks 10 km everyday

103 वर्ष के हुए चढियार के स्वतंत्रता सेनानी हरनाम सिंह

Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Harnam Singh turns 103, walks 10 km everyday
100 बर्षीय छोटे भाई प्रेम सिंह अपने बड़े भाई स्वतंत्रता सेनानी हरनाम सिंह को जन्मदिन की बधाई देते ह - फोटो : Kangra
चढियार (कांगड़ा)। चढियार पंचायत के गांव ननवाड़ के स्वतंत्रता सेनानी हरनाम सिंह रविवार को 103 साल के हो गए। उनके छोटे भाई सौ साल के प्रेम सिंह ने उन्हें हार पहनाकर बधाई दी। जन्मदिन पर गांव में खुशी का माहौल रहा और बधाइयों देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

हरनाम सिंह चढियार क्षेत्र में सबसे अधिक उम्र के स्वस्थ व्यक्ति हैं। हरनाम सिंह आजाद हिंद फौज के सिपाही रह चुके हैं और कई लड़ाइयों में दुश्मनों के छक्के छुड़ा चुके हैं। हरनाम सिंह का जन्म 23 जुलाई 1917 को सूरत सिंह के घर पर हुआ। हरनाम सिंह बचपन से ही बहुत होनहार थे, स्कूल घर से दूर होने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई की व हमेशा अव्वल रहे। 1939 में सेना में भर्ती हुए थे। 18 साल तक सिग्नल आर्मी और 12 साल ग्रिफ में नौकरी करने के बाद 1977 में पेंशन आए। परिवार की अगर बात की जाए तो उनके तीन पुत्र, एक पुत्री व 12 पोते-पोतियां हैं। भारत की स्वतंत्रता में हरनाम सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। गजब की बात तो यह है कि वह आज भी इतने चुस्त व फुर्तीले हैं कि रोज सुबह व शाम 10 किलोमीटर पैदल चलते हैं। हरनाम सिंह आज भी समाज के लिए कुछ कर गुजरना चाहते हैं। वह खुद अपना काम करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सतीश राणा ने बताया कि ऐसे महान पुरुष हर जगह जन्म नहीं लेते हैं। उनके जन्म से हमारा गांव अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। हरनाम सिंह के जन्म दिन पर पृथी सिंह, प्रेम सिंह राणा, सहित पूरे चढियार वासियों ने बधाई दी व उनके मंगल स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed