फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four youths arrested with two thousand banned capsules

Kangra News: दो हजार प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ चार युवक गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four youths arrested with two thousand banned capsules
धर्मशाला। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की टीम ने कांगड़ा में चार युवकों से दो हजार से अधिक प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। इसके अलावा युवकों के घर पर दबिश देने पर वहां से भी पुलिस ने प्रतिबंधित कैप्सूलों की खेप बरामद की है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस की टीम ने हनुमान मंदिर कांगड़ा बाईपास के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक सफेद इकोस्पोर्ट गाड़ी तेज रफ्तार से आई और नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने गाड़ी को सफलतापूर्वक रोक लिया। वहीं, जब गाड़ी की जांच की गई तो इसमें 10 डिब्बों में 2088 प्रॉक्सिको स्पास और स्पास्मो प्रॉक्सिवॉन कैप्सूल बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ पर वाहन में बैठे युवक इन प्रतिबंधित दवाइयों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते उन्हें एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रोहित कुमार (37), ऋषभ कुमार (25), अभिषेक (25) और सचिन (36) के रूप में हुई है। चारों युवक धर्मशाला तहसील के तहत आते योल क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पकड़े गए युवकों के घर पर भी पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान ऋषभ, अभिषेक और सचिन के घर से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पुलिस को बरामद नहीं हुई, लेकिन रोहित कुमार के घर से पुलिस ने 283 ट्रामाडोल कैप्सूल एक बैड बाॅक्स से बरामद किए। इस पर पुलिस थाना धर्मशाला में भी रोहित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि थाना कांगड़ा की पुलिस टीम ने अतिरिक्त थाना प्रभारी एसआई योगेश कुमार के नेतृत्व में युवकों से प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी युवकों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed