{"_id":"66e6d354aea167310a0faf86","slug":"four-vehicles-laden-with-wood-seized-in-sathana-of-fatehpur-kangra-news-c-95-1-ssml1022-147304-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फतेहपुर के सथाना में लकड़ी से लदी चार गाड़ियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फतेहपुर के सथाना में लकड़ी से लदी चार गाड़ियां जब्त
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने सूचना मिलने के बाद नाका लगाकर की कार्रवाई
लकड़ी से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए चारों वाहनों के चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
रे (कांगड़ा)। फतेहपुर विधानसभा के तहत आते वन विभाग रे की टीम ने रविवार तड़के रात नाका लगाकर बिना दस्तावेज लकड़ी ले जाते चार गाड़ियां जब्त की हैं। विभाग की टीम ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर वन मंडल अधिकारी अमित शर्मा के दिशा निर्देश पर डिप्टी रेंजर रविंद्र सिंह ने सथाना के पास रात को नाका लगाया था। इस दौरान 4 गाड़ियों की तलाशी ली गई तो वे मौके पर लकड़ी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विभाग को स्थानीय लोगों की ओर से सूचना दी गई थी कि आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से कटान चल रहा है और रातों-रात बिना विभाग की अनुमति के लकड़ी को पंजाब में ले जाया जा रहा है। शनिवार देर रात 52 गेट के पास डिप्टी रेंजर रविंद्र सिंह और वनरक्षक पनम सिंह ने नाका लगाया था। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे लकड़ी से लदी हुई दो गाड़ियां पकड़ी गईं, जिनमें एक के पास उचित दस्तावेज पाए गए, उसे बाद में छोड़ दिया गया जबकि दूसरी के पास किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं पाया गया जो कि आम की लकड़ी से लदी थी। इसे टीम ने जब्त कर लिया और कारोबारी को जब इसकी सूचना मिली तो उसी रास्ते से आने वाली तीन अन्य गाड़ियां उनकी ओर से जागीर के पास छुपा दी गई। विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कब्जे में ले लिया और तीनों गाड़ियों के चालक के पास किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं था। इन गाड़ियों को विभाग ने जब्त कर वन परिक्षेत्र रे के परिसर में लाया गया। उधर, डिप्टी रेंजर रविंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।