फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four lanes block the way to schools, students and teachers suffer

Kangra News: फोरलेन से स्कूलों का रास्ता बंद, विद्यार्थी और शिक्षक परेशान

Wed, 04 Feb 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four lanes block the way to schools, students and teachers suffer
शहपुर में फोरलेन निर्माण के चलते संकरा हुआ रिहलू चौंक।स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : credit
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर में निर्माणाधीन पठानकोट मंडी फोरलेन परियोजना के चलते राजकीय प्राइमरी स्कूल और पीएमश्री उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर का रास्ता बंद हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने शाहपुर बाजार में लोगों ने अंडरपास बनाने की मांग की है। फोरलेन के चलते लोगों सहित स्कूली विद्यार्थियों को सड़क को पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के बारे में स्कूल के प्रतिनिधियों और नगर पंचायत शाहपुर ने कई बार फोरलेन कंपनी के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन सहित स्थानीय नेताओं को अवगत करवाया है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला है।
विज्ञापन

वर्तमान में शाहपुर में दो सरकारी और दो निजी स्कलों के विद्यार्थी शाहपुर बाजार से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों दीपक, रोहित, राकेश का कहना है कि शाहपुर बाजार से धारकंडी की दर्जनों पंचायतों को प्रमुख सड़क जाती है जिसे रिहलू चौक पर फोरलेन निर्माण के चलते बहुत ही संकरा कर दिया है। इस समय धारकंडी के लिए बसों सहित प्रोजेक्ट के लिए बड़े वाहनों का आना जाना होता है। स्कूली विद्यार्थियों और बाजार आने वाले लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अंडरपास बनाया जाए, ताकि आसानी से सड़क पार कर सकें।
विज्ञापन


कोट्स
फोरलेन कंपनी का शुरू से ही शाहपुर में तानाशाहीपूर्ण रवैया रहा है। पहले विरोध के बावजूद शाहपुर के 100 साल पुराने बाजार को उजाड़ा गया है। अब फोरलेन बनाकर रिहलू चौक को तंग किया है, जिससे बड़े वाहनों को आना जान मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय गुलेरिया, वाइस चेयरमैन, नगर पंचायत शाहपुर

फोरलेन निर्माण के चलते रिहलू चौंक संकरा हो गया है। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों के लिए रास्ता भी बंद कर दिया गया है। अगर शाहपुर बाजार में अंडरपास नहीं बनाया तो वह धरना प्रदर्शन से भी गुरेज नहीं करेंगे।
- राजीव पटियाल,पार्षद


इस समय शाहपुर के दोनों स्कूलों में 600 के करीब बच्चे पढ़ने आते हैं, लेकिन फोरलेन निर्माण के चलते अब स्कूल का रास्ता बंद हो गया है। विद्यार्थियों को मजबूरी में जान हथेली पर रखकर फोरलेन पार करना पड़ रहा है। इसको लेकर हमने स्थानीय प्रशासन को भी अवगत करवाया है।
- बलवीत देयोलिया, प्रधानाचार्य, राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला


कोट्स
इस समस्या को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों की समस्या हल करने को कहा है, लेकिन अभी तक सार्थक परिणाम सामने नहीं आए हैं। स्कूल का रास्ता बंद होने के साथ रिहलू चौक भी काफी संकरा कर दिया है। धारकांडी आने जाने वाले बड़े वाहन चालक काफी परेशान हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों के साथ हम अंतिम समय तक लड़ाई लड़ेंगे।

- केवल सिंह पठानिया, उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक

शाहपुर बाजार में मौके पर पहुंचकर कई स्थानों पर लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। फोरलेन निर्माण के चलते आ रही समस्या के बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनाई जा रही है। रिपोर्ट फाइनल होने के बाद केंद्र सरकार और कंपनी को समाधान के संबद्ध में पत्राचार किया जाएगा।
-गणेश ठाकुर, नए उपमंडल अधिकारी नागरिक शाहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed