{"_id":"6643f29d6a64a508eb0d0b36","slug":"former-soldier-found-hanging-in-nandpur-bhatoli-kangra-news-c-95-1-kng1002-134503-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नंदपुर भटोली में फंदे पर झूला मिला पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नंदपुर भटोली में फंदे पर झूला मिला पूर्व सैनिक
Wed, 15 May 2024 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते नंदपुर भटोली गांव में एक पूर्व सैनिक अपने घर पर फंदे से झुला मिला। उसे गांव के एक व्यक्ति ने कमरे के बाहर बरामदे के दासे से लटके हुए देखा। पुलिस के अनुसार मृतक स्वरूप सिंह रंधावा (61) पुत्र सागर सिंह रंधावा निवासी नंदपुर पिछले कुछ दिनों से घर में अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी घर में नहीं थी। मंगलवार सुबह जब पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने उसे लटके देखा तो उसने पंचायत प्रतिनिधि को सूचित किया।
पंचायत प्रतिनिधि ने इस घटना के बारे में पुलिस थाना हरिपुर ने जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना हरिपुर से थाना प्रभारी मनजीत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। डीएसपी देहरा अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी अनूप कुमार ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करने के उपरांत उसे देहरा में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि शव का देहरा में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।