फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Forest department patrolled at night, leopard caught on camera

Kangra News: वन विभाग ने रात को की पेट्रोलिंग, कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ

Fri, 13 Sep 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Forest department patrolled at night, leopard caught on camera
नरघोटा में दिखा तेंदुआ।
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप सराह, कुनाल पत्थरी मंदिर, नरघोटा चाय बगान क्षेत्र और इसके आसपास तेंदुआ दहाड़ रहा है। तेंदुए की सक्रियता से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। वहीं, वन विभाग ने तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरा इंस्टाल कर दिए हैं। इससे पहले सराह के वाहली गांव में तेंदुआ एक घर के बाहर घूमते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था। इसके उपरांत वाहली गांव के एक बाइक सवार पर शाम के समय तेंदुए ने झपटने का प्रयास किया था। साथ ही योल के आर्मी एरिया में भी तेंदुए की मूवमेंट देखी गई थी। अब एक फिर से तेंदुए की मूवमेंट देखी गई है। यही नहीं, दो दिन पहले धर्मशाला के चाय बागान में भी तेंदुआ देखा गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात जब वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग पर थी, उस समय यह तेंदुआ देखा गया, जिसकी मूवमेंट को वन विभाग की टीम ने मोबाइल में रिकाॅर्ड किया है। वन विभाग मंडल धर्मशाला के रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा ने बताया कि बुधवार रात वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग पर थी, जिन्होंने तेंदुए की मूवमेंट को कैमरे में कैद किया है। यह एकल तेंदुआ है तो घूम रहा है। जंगल में झाड़ियां ज्यादा होने की वजह से तेंदुआ जंगल से बाहर आया है। इस तेंदुए ने अभी तक किसी भी कोई हमला नहीं किया है। वन विभाग की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और लोगों को जागरूक कर रही है। वीडियो में कैमरा एक जगह बैठा हुआ दिख रहा है। स्टाफ का कहना है कि तेंदुए को कोई चोट नहीं है और इसके साथ मादा तेंदुआ भी नहीं है। तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने ट्रैप कैमरा इंस्टाल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed