फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Focus on research and innovation: Prof. Bansal

अनुसंधान और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करें : प्रो. बंसल

Sat, 07 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Focus on research and innovation: Prof. Bansal
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने 2-6 जून तक आईआईटी गुवाहाटी के सहयोग से एक सप्ताह का संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) आयोजित किया। एफडीपी का विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग था। समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने की। इस दौरान यूजीसी के संयुक्त सचिव डॉ. गंभीर सिंह और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निदेशक सुभाष सरू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला के लिए 104 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया। कुलपति ने कहा कि संकाय और पीएचडी विद्वानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। सीयूएचपी धर्मशाला के डीन अकादमिक ने प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। समारोह का समापन प्रो. मनोज कुमार सक्सेना डीन स्कूल ऑफ एजुकेशन सीयूएचपी धर्मशाला की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed