फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five-day state-level Lidbad fair begins today

Kangra News: पांच दिवसीय राज्यस्तरीय लिदबड़ मेला आज से

Mon, 23 Mar 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five-day state-level Lidbad fair begins today
-तीसरा दिन महिलाओं के लिए रहेगा समर्पित, होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

-पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुर दास राठी देंगे प्रस्तुति
-तीसरी संध्या वर्षा कटोच और पूनम भारद्वाज के नाम रहेगी
-----------
संवाद न्यूज एजेंसी


नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में मंगलवार से शुरू हो रहे पांच दिवसीय राज्यस्तरीय लिदबड़ मेले का तीसरा दिन यानी 26 मार्च महिलाओं के लिए समर्पित रहेगा। इस दिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विभिन्न फन गेम्स, श्रीराम थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता, हाथों में मेहंदी सजाने का मौका, झमाकड़ा, नाटी और महिला गायक कलाकारों से सुसज्जित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। यह जानकारी सोमवार को मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम नगरोटा बगवां मनीष शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक आरएस बाली की पत्नी भूमिका बाली विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। मुख्यातिथि डीआईजी सौम्या माता नारदा-शारदा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ करेंगी। शोभायात्रा भी निकाली जाएगी और बच्चों की कुश्तियां होंगी। 25 मार्च को कुश्ती स्टेडियम में प्रथम सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें पहाड़ी गायक ठाकुर दास राठी मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 मार्च की सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायिका वर्षा कटोच और पूनम भारद्वाज मुख्य आकर्षण होंगी। 27 मार्च को इंडियन आइडल नितिन शर्मा जबकि एक नामी बैंड भी प्रस्तुतियां देगा। 28 मार्च को समापन पर आरएस बाली बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर बड़ी और छोटी माली के विजेता पहलवानों को सम्मानित करेंगे। एनआरआई लोकेश वालिया स्व. पिता बिशन दास वालिया की याद में बड़ी माली की इनामी राशि 51 हजार रुपये प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed