फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire in clothing shop, loss of lakhs

कांगड़ा में कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुक़सान

Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fire in clothing shop, loss of lakhs
कांगड़ा में कपड़ों की दुकान में लगी आगजनी की घटना के दौरान मौक़े पर मौजूद दमकल विभाग कर्मी - फोटो : Kangra
कांगड़ा। कांगड़ा के मेन बाजार की अस्पताल गली में एक कपड़ों की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुकान मालिक मनीष ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे उनकी दुकान की पहली मंजिल पर आग की लपटें निकलते ही दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। वहीं उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत से करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग से लाखों रुपये के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दमकल अधिकारी अशोक कुमार राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थी। करीब तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग से लाखों रुपये के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed