{"_id":"6220f31d07e6cf1f4324cccb","slug":"fire-car-and-bike-ashes-in-private-hotel-basement-kangra-news-sml401412546","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी होटल की पार्किंग बेसमेट में आग लगने होटल मालिक की कार और बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी होटल की पार्किंग बेसमेट में आग लगने होटल मालिक की कार और बाइक क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
ज्वालामुखी में निजी होटल की बेसमेंट के बाहर आग के दौरान एकत्रित हुए लोग।
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के तहत ज्वालामुखी मंदिर मार्ग के एक निजी होटल के पार्किंग बेसमेंट में अचानक आग लगने से बेसमेंट में खड़ी होटल मालिक की कार और बाइक के जलने से तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को मौके पर मौजूद लोगों को निजी होटल की बेसमेंट में अचानक धुआं निकलता दिखा। इतने में जब लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि बेसमेंट में आग लग गई है। होटल कर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग ज्वालामुखी को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।
वहीं आग पर काबू पाने पर पता चला कि बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक मारुति 800 कार व एक बाइक आग की भेंट चढ़ गई हैं। दूसरी ओर बेसमेंट में खड़ी तीन गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि घटना का कारण बेसमेंट में हुआ शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पशुशाला में लगी आग, जिंदा जली गाय
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। डमटाल के अंतर्गत गांव सूरजपुर उपरला के निवासी अमीर चंद की पशुशाला में आग लग गई। अंदर बंधी हुई दो गउओं में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गई। अग्निकांड का लगभग 50 हजार रुपये आंका गया है।
अमीर चंद और उसकी पत्नी पशुओं को पशुशाला में चारा डालकर लौट आए। इसी बीच रात्रि लगभग साढ़े सात बजे उन्हें गांव के लोगों ने सूचित किया कि उनकी पशुशाला में आग लग गई है। इसके पश्चात जब वह पशुशाला में पहुंचे तो पूरी पशुशाला जल रही थी। पीड़ित ने बताया कि पिछले साल भी उनकी पशुशाला में रखे गए चारे को शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी।