फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fake certificate case: Anwar said - father of two daughters... from where did he become a son?

फर्जी प्रमाण पत्र का मामला : अनवर बोले- दो बेटियों का पिता...बेटा कहां से बना दिया

Sat, 14 Sep 2024 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Fake certificate case: Anwar said - father of two daughters... from where did he become a son?
पालमपुर (कांगड़ा)। भवारना में एक बाहरी व्यक्ति के नाम और फर्जी कृषि प्रमाण पत्र बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करवाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। जिसका बेटा बनाकर यह जो फर्जी प्रमाण पत्र बनाया है, वह व्यक्ति अब खुलेआम सामने आया है। उस व्यक्ति ने इस काम को सरेआम धोखाधड़ी बताया है। इस मामले में उसने पटवारी को भी लपेटे में लिया है। उसने पटवारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसने कैसे बिना इसकी जांच-पड़ताल किए कृषि प्रमाण पत्र बना दिया। सूत्र बता रहे हैं कि राजस्व विभाग के वे कर्मचारी अब इस रजिस्ट्री को रद्द करनेे की संभावनाएं तलाशने लगे हैं, जो इस मामले में लपेटे में आ रहे हैं।
विज्ञापन

भवारना में हुई इस जाली प्रमाणपत्र के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जिस बाहरी व्यक्ति ने कृषि प्रमाण पत्र में अनवर मोहम्मद का अपने पिता की जगह पर लिखवाया था। उस चौकी खलेठ के अनवर मोहम्मद ने कहा कि यह सारा काम धोखाधड़ी से हुआ है। इसमें इस व्यक्ति को उसका बेटा दिखाया गया है, जबकि उसकी दो बेटियां हैं तो बेटा कहां से आ गया। उसने इलाके के पटवारी और सवाल उठाते हुए कहा कि पटवारी ने बिना जांच परख किए कैसे उस व्यक्ति को कृषि प्रमाण पत्र दे दिया, जबकि पटवारी तो सारी जांच कर ऐसे प्रमाण पत्र देते हैं और पटवारी के पास सारा रिकाॅर्ड होता है। इससे साफ है कि जमीन के मामले में ऐसी धोखाधड़ी हो रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया वे इस धोखाधड़ी से बचें। उधर, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मैती ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed