फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity shut down in one school, preparation to cut connections of 54

Kangra News: एक स्कूल की बिजली बंद, 54 के कनेक्शन काटने की तैयारी

Wed, 22 Jan 2025 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity shut down in one school, preparation to cut connections of 54
फतेहपुर (कांगड़ा)। बिजली बिल न भरने से क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का बिजली कनेक्शन काटने के बाद 54 अन्य स्कूलों को बिजली बोर्ड ने अस्थायी डिस्कनेक्शन आदेश (टीडीसीओ) जारी किया है। अब दो दिन के भीतर इन स्कूलों के बिजली कनेक्शन भी काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का एक लाख से अधिक बिल है, जिसे अदा न करने पर कनेक्शन को काट दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के 48 प्राथमिक स्कूलों पर कुल 1,85,000 रुपये बिल राशि बकाया है, जिस कारण उनके कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, पांच माध्यमिक और उच्च स्कूलों ने भी बकाया बिल नहीं भरा है। उधर, विद्युत बोर्ड उपमंडल फतेहपुर के सहायक अभियंता अभिजीत सिंह ने बताया कि बार-बार नोटिस और टीडीसीओ जारी करने के बावजूद स्कूलों ने अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया। मजबूरी में विभाग को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed