फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   election of shopkeeper union

कोतवाली व्यापार मंडल ने दूसरी बार जताया कांग्रेस समर्थित नरेंद्र पर भरोसा

Mon, 22 Nov 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
election of shopkeeper union
धर्मशाला में कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के चुनावों में जीते प्रधान नरेंद्र जंबाल, महासचिव विवेक - फोटो : Kangra
धर्मशाला। कोतवाली बाजार के व्यापारियों ने नेतृत्व के लिए लगातार दूसरी बार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र जंवाल पर भरोसा जताया है। व्यापार मंडल कोतवाली बाजार के प्रधान और महासचिव पद के लिए सोमवार को चुनाव करवाया गया।
विज्ञापन

प्रधान पद की दौड़ में शामिल नरेंद्र जंवाल को 256, अनुज कश्यप को 146 और राजीव महाजन को 73 वोट पड़े। कुल 478 में से तीन वोट रिजेक्ट हो गए। वहीं, महासचिव पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे विवेक गांधी (सन्नी) को 242, शेखर राय को 170 और चिंत राम को 62 वोट मिले। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय कौशल की ओर से नामांकन पत्र वापस लेने के बाद राकेश वर्मा को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुुना गया। सनातन धर्म मंदिर में सुबह 11 से चार बजे तक चुनावी प्रक्रिया चली। विजयी प्रधान नरेंद्र जंवाल और महासचिव विवेक गांधी को हार पहनाकर और लड्डूू खिलाकर जश्न मनाया गया। चुनावी प्रक्रिया वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश रुस्तगी की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

---------इनसेट-------
पार्किंग समस्या का समाधान करने का करेंगे प्रयास : जंवाल
प्रधान नरेंद्र जंवाल ने बताया कि कोतवाली बाजार में कारोबारी सबसे ज्यादा पार्किंग की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली बाजार में पार्किंग की समस्या सुलझाने के लिए सरकार, प्रशासन और नगर निगम से सहयोग की अपील की जाएगी। अगर यहां पर्याप्त क्षमता की पार्किंग की व्यवस्था हो पाएगी, तो ग्राहकों और दुकानदारों को लाभ होगा। इसके अलावा शहर में कारोबार को बढ़ावा देने के साथ-साथ दुकानदारों-ग्राहकों की अन्य समस्याओं को सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed