{"_id":"6b09ebfe650658649a071b68","slug":"auto-rickshaw-service-introduced-from-kachhiyari-chowk-to-mataur-kangra-news-c-95-1-kng1037-267635-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कछियारी चौक से मटौर तक ऑटो की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कछियारी चौक से मटौर तक ऑटो की सुविधा शुरू
Sat, 28 Nov 2026 09:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
कछियारी चौक पर लोगों की सुविधा के लिए खड़े ऑटो। -संवाद
- फोटो : samvad
धर्मशाला। कांगड़ा शहर से सटे कछियारी चौक से मटौर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब बसों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर उपमंडल प्रशासन ने ऑटो सेवा शुरू करवा दी है।
इससे स्थानीय लोगों के साथ रोजाना आवाजाही करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। शुरुआत तौर पर करीब छह निजी ऑटो चालकों ने सेवाएं देना शुरू किया है। ये ऑटो रविवार और छुट्टी के दिन भी सेवाएं देंगे। इससे हर रविवार को राधा स्वामी सत्संग सुनने कछियारी आने वाली और वापस लौटने वाली संगत को भी बड़ी राहत मिलेगी।
एसडीएम कांगड़ा अंजलि गर्ग ने बताया कि ऑटो में सफर करने के लिए प्रति सवारी 20 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इस सुविधा से यात्रियों को बसों के इंतजार में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। खासकर रोजाना कामकाज, खरीदारी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए कछियारी से मटौर आने-जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रमेश कुमार, पवन कुमार, हितेश, राज कुमार, रजिंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, रितेश कुमार, राजेश और कपिल कुमार ने बताया कि ऑटो सेवा की खास बात यह है कि यह देर शाम तक उपलब्ध रहेगी। लोगों को उम्मीद है कि इस सेवा से कछियारी-मटौर रूट पर आवागमन पहले से अधिक सुविधाजनक होगा।