फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly man dies after falling from scooter in Khundian's Chilga

Kangra News: खुंडियां के छिलगा में स्कूटी से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Mon, 26 Aug 2024 02:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 26 Aug 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after falling from scooter in Khundian's Chilga
खुंडियां (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां की पंचायत छिलगा में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की स्कूटी से गिरकर मौत हो गई। सड़क पर स्कूटी के फिसलने से यह हादसा हुआ है। पुलिस से जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड से रिटायर्ड देवराज पुत्र ज्ञान चंद निवासी ठंवा, खुंडियां स्कूटी से शनिवार रात को घर से दुकान की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


वह घर से कुछ दूरी पर स्कूटी सहित पक्की सड़क पर गिर गए। इसके बाद उसके परिजन हादसा स्थल पर पहुंचे और उसे अचेत अवस्था में इलाज के लिए खुंडियां अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी रणजीत सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed