{"_id":"67f57aa67d961c8da50c0548","slug":"eight-patients-were-found-suffering-from-bone-disease-eight-had-diabetes-kangra-news-c-95-1-kng1002-172424-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आठ मरीज हड्डी रोग से मिले पीड़ित, आठ को मधुमेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आठ मरीज हड्डी रोग से मिले पीड़ित, आठ को मधुमेह
Wed, 09 Apr 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। सांसद अनुराग ठाकुर के सौजन्य से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन परागपुर में हुआ। इस दौरान 51 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 25 रोगियों के लैब टेस्ट भी किए गए। शिविर में डॉ. विजय जरयाल ने बताया कि जांच के दौरान 28 रोगी सामान्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए, जबकि आठ मरीजों को हड्डी रोग, आठ को मधुमेह, पांच को वायरल बुखार और दो महिलाओं को स्त्री रोग संबंधी समस्याएं थीं। सभी रोगियों के लिए निशुल्क टेस्ट आयोजित किए गए और उन्हें मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके साथ ही, मरीजों को उचित खानपान और स्वास्थ्य देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन