फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Education Board should release pending honorarium of teachers: Suresh

शिक्षकों के लंबित मानदेय जारी करे शिक्षा बोर्ड : सुरेश

Fri, 05 Dec 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 05 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Education Board should release pending honorarium of teachers: Suresh
धर्मशाला। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव से पेपर चेकिंग मानदेय शीघ्र जारी करने की मांग की है। शिक्षकों ने मार्च 2025 की बोर्ड परीक्षाओं की चेकिंग की थी, जिसका मानदेय आज तक जारी नहीं हो पाया है। परीक्षा कार्य समाप्त हुए महीनों बीत चुके हैं। साथ ही मार्च 2024 की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का यात्रा भत्ता भी अब तक जारी नहीं हुआ है। इससे शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने कहा कि मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की मार्च 2025 की स्पॉट इवैल्युएशन का भुगतान भी आज तक लंबित है, जिससे मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों में निराशा बढ़ रही है। संघ के सदस्यों ने संयुक्त बयान में कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड समय पर जारी होना शिक्षकों की पूरी तत्परता और निष्ठा दिखाता है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष विजय बरवाल ने कहा कि इस वर्ष की परीक्षा की डेटशीट पहले ही जारी हो चुकी है, जबकि पिछले वर्षों के मानदेय, यात्रा भत्ता तथा स्पॉट इवैल्युएशन के भुगतान अभी तक निपटाए नहीं गए हैं। यह स्थिति शिक्षकों के मनोबल और परीक्षा व्यवस्था दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। संघ के अन्य सदस्य प्रदेश महासचिव विजय हीर, महिला विंग अध्यक्ष रीता बल्याणी, जोन उपाध्यक्ष खुशहाल पठानिया, देश राज कालिया, रोशन लाल ने मांग की है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सभी लंबित भुगतान जिनमें बोर्ड परीक्षा मानदेय, यात्रा भत्ता तथा स्पॉट इवैल्युएशन तत्काल जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed