फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dry tree poses threat at Martyr's Memorial Dharamshala

Kangra News: शहीद स्मारक धर्मशाला में खतरा बना सूखा पेड़

Sun, 24 May 2026 05:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
Dry tree poses threat at Martyr's Memorial Dharamshala
शहीद स्मारक धर्मशाला में हादसों को न्यौता दे रहा चीड़ का सूखा पेड़। -संवा-
बार मेमोरियल डिवेलपमेंट एसोसिएशन ने वन विभाग को भेजा पत्र
विज्ञापन


स्मारक में प्रतिदिन पहुंचते हैं हजारों लोग, कभी भी गिर सकता है वृक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल शहीद स्मारक धर्मशाला में खड़ा एक सूखा चीड़ का पेड़ सैलानियों के लिए खतरा बन गया है। प्रतिदिन हजारों लोग यहां भारतीय सेना की वीरता से जुड़े प्रतीकों, पनडुब्बी, समुद्री जहाज, टैंक और अन्य सैन्य उपकरणों को देखने के लिए पहुंचते हैं लेकिन स्मारक परिसर में मौजूद सूखा पेड़ कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
शहीद स्मारक की देखरेख हिमाचल प्रदेश बार मेमोरियल डेवलपमेंट एसोसिएशन करती है। एसोसिएशन ने इस सूखे पेड़ को हटाने के लिए वन विभाग को पत्र भेजा था। वन विभाग ने मामला वन निगम को भेज दिया है क्योंकि पेड़ों की कटाई का कार्य वन निगम के माध्यम से किया जाता है। वन निगम ने बार मेमोरियल डिवेलपमेंट एसोसिएशन से पेड़ काटने के लिए होने वाले खर्च की मांग की है। एसोसिएशन का तर्क है कि हम तो यहां पर सिर्फ देखरेख करते हैं, बाकी सब तो सरकार का है। इन सूखे पेड़ों को बिना किसी शुल्क के काटा जाए।
विज्ञापन


शहीद स्मारक सरकार की भूमि पर बना है और पेड़ भी वन विभाग के हैं। पेड़ काटने के बाद लकड़ी भी विभाग के पास ही जाएगी, फिर एसोसिएशन से राशि क्यों मांगी जा रही है। -कर्नल केकेएस डढवाल, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश बार मेमोरियल डेवलपमेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के माध्यम से पेड़ हटाने का पत्र मिला है, लेकिन अभी तक निर्धारित राशि जमा नहीं हुई है। राशि मिलते ही सूखे पेड़ को काटने की कार्रवाई कर दी जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -अंवरिश शर्मा, डीएम वन निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed